राजस्व न्यायालयों की विश्वसनीयता को बहाल करें- कमिश्नर
बाधवगढ़ क्षेत्र की भूमि को संरक्षित करें- कमिश्नर
राजस्व सेवा अभियान का लाभ शहडोल संभाग के किसानों को मिलना चाहिए- राजीव शर्मा
शहडोल 08 जुलाईl- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने राजस्व न्यायालयों की विश्वसनीयता को बहाल करने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को दिए है। कमिश्नर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों की विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए तथा राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों को सही और सुलभ न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि, न्यायालय की कार्य संस्कृति ईश्वर की कार्य संस्कृति है इसकी मर्यादा बनी रहनी चाहिए। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि, सभी कलेक्टर्स अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों को सही और सुलभ न्याय समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज बाधवगढ़ में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेंस में कलेक्टर्स को निर्देशित कर रहे थें।
सभी कलेक्टरों को निर्देश
कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि, सभी कलेक्टर्स और राजस्व अधिकारी निर्धारित दिवसों में राजस्व न्यायालय में बैठे और राजस्व न्यायालयों में कार्य करें। कलेक्टर कान्फ्रेंस में कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान एवं ग्राम सेवा अभियान चलाया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि राजस्व सेवा अभियान का मुख्य उदेश्य वर्षाें से लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित कराना है। कमिश्नर ने कहा कि राजस्व सेवा अभियान का लाभ शहडोल संभाग के किसानों को मिलना चाहिए, वर्षाें से लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी गांवों में बी-1 का वाचन होना चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि, राजस्व सेवा अभियान में मुझे अच्छे परिणाम चाहिए ऑकड़े बाजी से बिल्कुल नही चलेगा। कमिश्नर ने ग्राम सेवा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि, ग्राम सेवा अभियान में जो गति आनी चाहिए तथा जो काम होना चाहिए वह काम नही हो रहे हैं। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं अधीनस्थ अमले को समझाइश दे कि ग्राम सेवा अभियान में उन्हें करना क्या है?
आकस्मिक निरीक्षण करें कलेक्टर
कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है? इसे जानने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों का किसी को बताए बैगर आकस्मिक निरीक्षण करें तथा ग्रामीणों से चर्चा करें। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम सेवा अभियान के अन्तर्गत गांव में जाएं, गरीब रेखा की सूची का अवलोकन करेंगे, वास्तविक गरीबों की सूची में नाम जोड़े तथा अमीर लोगो के नाम गरीबी रेखा की सूची से हटाएं। कमिश्नर ने बाधवगढ़ क्षेत्र एंव ताला मानपुर क्षेत्र की भूमि को संरक्षित करने के निर्देश देते हुए कहा कि, क्षेत्र की शासकीय भूमि को संरक्षित करने की कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर शहडोल सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, सीईओ जिला पंचायत उमरिया अंशुल गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास श्री कुलेश, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया आर के मेहरा, उपायुक्त राजस्व दिलीप पाण्डेय उपस्थित रहें ।
0 Comments