Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

संभावित तीसरी लहर के प्रति सजगता जरूरी

 कोविड संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर भाजपा शहडोल का वर्चुअल संवाद संपन्न -



भविष्य में कोविड संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहडोल का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम 5 जुलाई को संपन्न हुआ।


पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने मुख्य वक्ता के रूप भारतीय जनता पार्टी शहडोल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने की।

मानवता की मिसाल

राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सोनी ने भारतीय जनता पार्टी शहडोल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हमें अधिक सजक रहने की आवश्यकता है। पूरे कोरोना काल में भाजपा के अलावा अन्य किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता जमीन पर जरूरतमंद लोगों की मदद करता हुआ दिखाई नहीं दिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सहित पूरे देश में मानवता की मिसाल स्थापित करने का काम किया है।

श्री कैलाश सोनी ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले ग्राम जमुई में 100% परसेंट वैक्सीनेशन संपन्न कराने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रही है। जमुई के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुढार और धनपुरी जैसे नगरीय निकायों में भी 100% परसेंट वैक्सीनेशन करा कर मिसाल प्रस्तुत की है।

समाज व राष्ट्र की सेवा उद्देश्य

शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बिना रुके बिना थके निरंतर समाज और देश की सेवा में लगे रहने के लिए प्रेरित किया। श्री कमल प्रताप सिंह ने कहा कि हम राजनीति में केवल लाभ अर्जित करने, पद प्राप्त करने और चुनाव जीतने के लिए नहीं आए हैं बल्कि राजनीति में हमारा मूल उद्देश्य समाज व राष्ट्र की निरंतर सेवा करना है।


कार्यक्रम के समापन में वर्चुअल संवाद के जिला कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी शहडोल को अपनी मेहनत से नए मुकाम पर ले जाना है।

Post a Comment

0 Comments